

A | जागरण संवाददाता, जम्मू। निक्की तवी क्षेत्र के तोप व बड़योल में नदी के किनारे कटने से पानी साथ लगते तोप, सुम, बड़याल गांवों के निचले क्षेत्रों में घुस गया। तोप में कई घर जलमग्न हैं। वहीं सुम भी चपेट में है। तोप गांव के निचले क्षेत्र के लोग सुरक्षित स्थलों की ओर चले गए हैं। बड़याल में गांव के निचले क्षेत्रों में भी पानी भर गया है। वहीं बताया जा रहा है कि यहां के हसों चक गांव भी पूरी तरह से बारिश के पानी की चपेट में हैं। यहां पर एनडीआरएफ की टीमें पहुंची हुई हैं। संभवतः कुछ लोगों के यहां पर फंसे होने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं, सोहांजना गांव में शास्त्री समाधि स्थल के पास लंगर स्थल में बारिश का पानी घुस गया।,इससे लंगर में धरी सामग्री बर्बाद हो गई।

B |
Current article:http://ki83.shuaiseduanguanzhui.bond/list_8p2/rbvr3.html
Published on:00:00:00
爱在旅途_Random reading
主君的太阳_Active users
魔女的条件_Hottest this week